उत्तर प्रदेश

ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी का बड़ा दांव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन की कमान एक ओबीसी नेता को सौंपने की तैयारी के साथ ही पार्टी ने कई बड़े राजनीतिक संदेश दे दिए हैं। यह फैसला खास तौर पर गैर-यादव ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जो पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से कुछ हद तक दूर होता दिखा था। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का चेहरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक अगर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी सामान्य वर्ग के नेता को देती, तो इसके मायने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों से जोड़े जाते। लेकिन ओबीसी नेता को संगठन की कमान देकर बीजेपी ने सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है, जिसमें संगठन ओबीसी के हाथ में और सरकार अगड़े चेहरे के नेतृत्व में रहेगी। इससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।

बीजेपी के भीतर यह बात किसी से छिपी नहीं है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को लेकर पार्टी के कुछ नेता अंदरखाने असंतुष्ट रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन न होने के बाद यह असंतोष और तेज हुआ था। कुछ नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व तक यह बात भी पहुंचाई कि योगी की सख्त कार्यशैली के कारण गैर-यादव ओबीसी और ब्राह्मण वर्ग का एक हिस्सा पार्टी से दूर हुआ है। इसी आधार पर नेतृत्व परिवर्तन की मांग भी उठी थी।

हालांकि पार्टी नेतृत्व का आकलन इससे अलग रहा। बीजेपी का मानना है कि कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ की सख्त प्रशासक की छवि और विकास कार्यों का रिकॉर्ड पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। नेतृत्व परिवर्तन से पार्टी को नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि योगी न सिर्फ उत्तर प्रदेश में, बल्कि अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी के प्रमुख स्टार प्रचारक बने हुए हैं।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार संगठन में ओबीसी नेतृत्व और सरकार में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का यह संतुलन 2027 के चुनावी गणित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि सामाजिक समीकरण भी साधे जाएं और मजबूत नेतृत्व का संदेश भी स्पष्ट रूप से जाए।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.