बिहार

बीजेपी विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच शुरू

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कटिहार के कोरहा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजे नीरज पासवान (35) के रूप में हुई है।

हालांकि, पुलिस एक हमलावर को पकड़ने में कामयाब रही और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए। कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कटिहार नगर थाना क्षेत्र के तहत संतोषी इलाके में नीरा पासवान पर उनके घर से कुछ मीटर की दूरी पर बुधवार को लगभग 8 बजे कुछ सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया था। पासवान पर गोली चलाने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए।’’

हालांकि, स्थानीय पुलिस कर्मियों और क्षेत्रवासियों ने एक हमलावर को काबू कर लिया और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए। पासवान को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि पासवान कथित तौर पर हत्या के मामले में आरोपी थे। उन्हें हाल ही में जमानत मिली थी।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

24 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.