भाजपा पर्यवेक्षक नरेंद्र कश्यप ने आंवला मे मिली हार के कारण जाने
बरेली। भाजपा पर्यवेक्षक व मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने प्रवास दौरान आंवला लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप से पार्टी नेताओ को लेकर विस्तार से वार्ता कर जानकारी ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से वूथ मैनेजमेंट की रिपोर्ट मांग ली है। ऐसे मे आंवला संगठन में बदलाव होने की उम्मीद बढ़ गई है।
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और भाजपा पर्यवेक्षक बीच काफी लंबी वार्ता चली। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सिर्फ जीत के लिए नहीं बल्कि जनता को सुशासन देने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि देशभर में आ रहे चुनाव परिणाम बताते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
आंवला के भाजपा संगठन को लेकर विस्तार से वार्ता कर लोकसभा चुनाव मे भाजपा की हार को लेकर मंथन किया। पूर्व सांसद ने पर्यवेक्षक को संगठन की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने पार्टी नेताओं की भी रिपोर्ट पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप से मांगी है।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि नेताओं को वूथ से ग्राउंड जीरो पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में प्रत्याशी चयन से लेकर तमाम प्रक्रियाएं पार्टी आसानी से पूरी कर सके। स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है, जिसकी दुनिया मुरीद है। वही प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार हर संकट में लोगों के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि हर एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाए। बूथ मैनेजमेंट और मतदाता सूची निरीक्षण पर जोर दिया। मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सुनील कश्यप,अर्जुन सिंह कश्यप, देवेंद्र साहू, राकेश कश्यप मौजूद रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.