उत्तर प्रदेश

संत महन्थों के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने देखी द कश्मीर फाइल्स

कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को फिल्म ने वैश्विक स्तर पर चर्चा में ला दिया: राजकुमार दास
अयोध्या। नब्बे के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन व नरसंहार पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए अयोध्या के संत, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ फिल्म देखी। फिल्म को देखने के दौरान पूरे परिवेश में देशभक्ति का रंग घुल गया। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के दृश्य को देखने के बाद सभी की आंखे नम हो गयी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के दर्द को फिल्म में सजीवता से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के सभी नायक व नायिकाओं ने अपने अभिनय से नरसंहार व पलायन की घटना को 32 साल बाद पुनः हमारी स्मृतियों में ताजा कर दिया। फिल्म के निदेशक विवेक अग्निहोत्री इसके लिए धन्यवाद के पात्र है। हमारा सौभाग्य है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया गया है। इससे मोदी है तो मुमकिन है की अवधारणा को सम्बल मिला। केवल राजनीति के लिए इस घटना पर कुछ लोग लगातार पर्दा डालने के लिए प्रयासरत थे। उनके प्रयासों को करारा झटका लगा है जब आज जनता इसके समर्थन में उतर गयी है। रामबल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के तहत कश्मीर की सच्चाई को दबाने का प्रयास किया जाता रहा।

कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को फिल्म ने वैश्विक स्तर पर चर्चा में ला दिया। केन्द्र सरकार के प्रयासों की बदौलत आज पूरी दुनिया के सामने बदले कश्मीर की तस्वीर है। महंत राजूदास ने कहा कि फिल्म देखने के बाद तस्वीरें आंखों के सामने आ जाती है कि कैसे नब्बे के दशक में आतंक व अत्याचार ने कश्मीर को जकड़ रखा था। इस अवसर पर महंत शशिकांतदास, महंत गिरीशदास, महंत वल्लभबैदेहीशरण, महंत अर्जुन दास, महंत कृपालु महाराज, महंत रामकुमार दास, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, विशाल सिंह बाबा समेत बड़ी संख्या में संत, महंत मौजूद रहे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.