देश

भाजपा ने घटाया जाटों का कोटा, ब्राह्मणों व पंजाबियों को तरजीह

हरियाणा में विधानसभा चुनाव काफी हद तक जातियों के समीकरणों पर निर्भर करता है। हर पार्टी अपने वोट बैंक के हिसाब से जातियों के प्रत्याशी उतारती है। भाजपा का जोर इस बार ओबीसी मतदाताओं पर है। पहले ओबीसी के कोटे से सीएम नायब सिंह सैनी को नियुक्त किया और अब टिकटों की भागीदारी में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। दस साल में भाजपा ने ओबीसी जाति के उम्मीदवारों में 33 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बार भाजपा ने ओबीसी के 20 उम्मीदवार उतारे हैं। 2014 में भाजपा ने 15 ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट दिया था।

वहीं, 2014 की तुलना में इस बार भाजपा ने जाट समाज के टिकटों में 33 फीसदी की कटौती की है। 2014 में पार्टी ने 24 जाट प्रत्याशी उतारे थे। 2019 में इनकी संख्या घटाकर 19 और 2024 में 16 जाट नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। इस बार भाजपा ने जिन सीटों पर जाटों के टिकट काटे हैं, वहां से ओबीसी और ब्राह्मण उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने मौजूदा विधानसभा चुनाव में 16 जाट, 20 ओबीसी (7 अहीर, 6 गुर्जर, 7 अन्य पिछड़ी जाति), 1 जट सिख, 2 बिश्नोई, 5 वैश्य, 11 ब्राह्मण, 11 पंजाबी, 3 राजपूत, 2 रोड़, 2 मुस्लिम और अनुसूचित जाति के 17 उम्मीदवार बनाए हैं। 

पिछले चुनाव यानी 2019 में 19 जाट, एक जट सिख, नौ पंजाबी, आठ वैश्य, आठ ब्राह्मण, छह अहीर, छह गुर्जर, दो मेव, चार राजपूत, दो रोड़ और अन्य पिछड़ा वर्ग में छह नेताओं को उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, 2014 में 24 जाट, एक सिख जट, नौ पंजाबी, आठ वैश्य, नौ ब्राह्मण, छह अहीर, चार गुर्जर, दो मेव, दो रोड़, तीन राजपूत और अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के केवल छह जाट उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे थे। वहीं, 2019 में तीन जाट उम्मीदवार जीते। भाजपा ने इस बार 61 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। इनमें से अधिकतर वे सीटे हैं, जिन पर भाजपा पिछली बार हार गई थी। 39 सीटों पर नए चेहरे पर भाजपा ने दांव खेला है।

भाजपा ने इस बार वैश्य बिरादरी के टिकटों में कटौती की है। भाजपा ने मौजूदा चुनाव में वैश्य बिरादरी से पांच प्रत्याशी उतारे हैं। पिछले दो चुनावों में वैश्य को आठ टिकट दिए गए थे। पार्टी ने ब्राह्मण-पंजाबियों के टिकटों का कोटा बढ़ाया है। 2014 में पंजाबी और ब्राह्मण समाज के 9-9 उम्मीदवार बनाए गए थे। इस बार उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाकर 11-11 किया गया है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

11 hours ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

11 hours ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

11 hours ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

11 hours ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

12 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

2 days ago

This website uses cookies.