जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 44 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 14 मुस्लिम नाम भी शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई गई थी। श्री माता वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे को टिकट दिया गया है।
किश्तवाड़ से सुनील शर्मा चुनाव लड़ेंगे। पिछली सरकार में वे मंत्री रहे थे। लिस्ट से साफ है कि भाजपा इस बार नई रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। पार्टी ने अपने कई पुराने नेताओं का टिकट काटा है। नीचे देखिए पूरी लिस्ट। भाजपा के लिए सोमवार को ही लिस्ट जारी करना इसलिए जरूरी था, क्योंकि पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। बता दें, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जहां तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।
जम्मू-कश्मीर में चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर मत डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर वोटिंग होगी। हरियाणा के साथ वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को की जाएगी।
एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…
रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…
वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…
गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…
सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…
This website uses cookies.