उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी के नीति व नियत संग जनता के विश्वास की पार्टी भाजपा : पीयूष रंजन निषाद

महापुरुषों के त्याग, बलिदान व कार्यकर्ताओं के समर्पण की पार्टी है भाजपा : विभवनाथ भारती
भाजपा का 42वां स्थापना दिवस यमुनापार में पार्टी ध्वज फहराकर हुआ
प्रयागराज। मोदी और योगी के नीति व नीयत के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास से बड़ी और महान पार्टी बनी है और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बातें करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने भारतीय जनता पार्टी के 42वां स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
भाजपा यमुनापार द्वारा बुधवार को नैनी, महुअरिया स्थित एक गेस्ट हाऊस में जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सुबह पार्टी के ध्वज का झंडारोहण के बाद शोभायात्रा निकाल पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर वन्देमातरम् गायन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को देखा व सुना।
तत्पश्चात् जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान व लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण से विश्व की सबसे बडी़ पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ क़ोई समझौता नहीं हो सकता। हम सबको लोकतंत्र की मजबूती के लिए पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाना है।
जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया। संचालन कार्यक्रम जिला संयोजक व जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य, जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, ज्ञान सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, शिवराम सिंह परिहार, विनोद प्रजापति, ओमप्रकाश निषाद, अजीत प्रताप सिंह, सतीश विश्वकर्मा आदि ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि स्थापना दिवस पर यमुनापार के बीस मंडलों में भी इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

11 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.