उत्तराखंड

अश्लील फोटो मंगवाकर ब्लैकमेल कर किया रेप

देहरादून, देहरादून में पढ़ाई कर रही जौनसार बावर क्षेत्र की युवती ने सोशल साइट के जरिए मिले युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने किसी अन्य के नाम से सोशल साइट प्लेटफार्म पर आईडी बनाई, इसके बाद पीड़िता से अश्लील फोटो मंगवाए।

पीड़िता ने दूरी बनाई तो उसके परिजनों को परेशान किया और अश्लील फोटो व वीडियो गांव के लोगों व परिचितों को भेज दी। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि जौनसार बाबर क्षेत्र की युवती पिछले दो साल से कोतवाली क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है।

सोशल साइट इस्टाग्राम के जरिए वह राघव बिक्टा नाम से प्रोफाइल बनाने युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि युवती ने खुद अपनी अश्लील फोटो खींची और उन्हें राघव विक्टा को भेज दिया। कई बार ऐसा हुआ।

चार महीने बातचीत होने के बाद जब दोनों मिले तो पता लगा कि वह राहुल शाह, जो उसे काफी पहले से जानता है। जिसने नाम बदलकर सोशल साइट पर एकाउंट बनाया हुआ था। आरोप है कि उसने पीड़िता को शरीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर सोशल साइट पर भेजी गई अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।

मजबूरी में पीड़िता ने उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। इसके बाद काफी दिनों तक वह पीड़िता से मिलता रहा। बाद में पीड़िता ने दूरी बना ली। उसने फिर भी परेशान किया तो दो महीने पहले धारा चौकी में तहरीर दी। वहां युवक ने युवती को परेशान न करने की बात कही।

बीते कुछ दिनों से उसने फिर से युवती के परिजनों को अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी गांव के लोगों के साथ ही परिचितों को भेजी। इस पर पीड़िता ने शहर कोतवाली को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.