Categories: विशेष

ब्लाक प्रमुख चुनाव 2021: मेरठ में 12 प्रमुख पदों पर 23 का नामांकन

  • संवाददाता, मेरठ

ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को नामांकन के साथ ही शुरू हो गई। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जनपद के सभी विकास खंड पर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। कई प्रत्याशी जनप्रतिनिधियों के साथ नामांकन करने पहुंचे। दोपहर बाद नामांकन फार्मो की जांच की गई। सभी फार्म सही मिले।

दोपहर तीन बजे तक 12 ब्लाक प्रमुख पद के लिए कुल 23 नामांकन फार्म जमा हुए। शुक्रवार को नाम वापसी का मौका मिलेगा। नामांकन फार्मो की जांच के बाद जनपद के छह विकास खंड के प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। यहां एकल नामांकन हुआ है। इसमें मेरठ ब्लाक से कपिल, रोहटा ब्लाक से रेखा, रजपुरा से पूनम चौहान, खरखौदा से पुनीत, सरधना से सिमरन ठाकुर (विधायक संगीत सोम की पत्‍नी) और दौराला से शर्मिष्ठा ने ही नामांकन किया है।

  • प्रमुख पद चुनाव पर एक नजर

12 – जनपद में ब्लाक प्रमुख पद

824 – जनपद में बीडीसी मतदाता

43 – प्रमुख पद का लिया नामांकन फार्म

23 – प्रमुख पद के लिए किया नामांकन

06 – विकास खंड पर एकल हुआ नामांकन

06 – विकास खंड पर एक से अधिक ने किया >> नामांकन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया। इसके बाद फार्मो की जांच कराकर लिस्ट जारी कर दी गई है।

  • इन ब्लाक में एक से ज्यादा प्रत्याशी

विकास खंड >>प्रत्याशी

परीक्षितगढ़ >>कुंवरपाल, ब्रह्म सिंह

सरूरपुर >>राजेंद्र, मनोज, प्रवेश, कविता

जानी>>अनिल कुमार, गौरव कुमार, हरपाल सिंह

माछरा >>अशोक कुमार, ब्रजवीर सिंह

मवाना >>गीता पायल, गीता वर्मा

हस्तिनापुर>>नितिन पोसवाल, आरूषी, सन्नी चौहान, सचिन

ब्लाक प्रमुख पद के लिए मेरठ ब्लाक में प्रत्याशी कपिल ने दो, रजपुरा ब्लाक में पूनम चौहान ने दो, माछरा ब्लाक में अशोक ने दो और मवाना ब्लाक में पायल व गीता ने दो-दो नामांकन फार्म जमा किए हैं।

जिले में विपक्ष का मतलब सपा व रालोद है, लेकिन यह भी दम नहीं दिखा पाए। सपा की ओर से तीन हस्तिनापुर, किला परीक्षितगढ़ व माछरा व रालोद की ओर से मवाना में प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। संघर्ष की पार्टी मानी जाने वाली सपा व गांव-देहात से जुड़ी पार्टी कहलाने वाली रालोद के पास भी प्रत्याशियों का टोटा है। जबकि यह चुनाव तो विशुद्ध रूप से गांव-देहात का ही है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.