देश

आई0 ई0 सी0 कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

  • अर्चना सिंह, नई दिल्ली

नालेज पार्क स्थित आई0 ई0 सी0 कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन ग्लोबल डायनामिक एजूकेशन सोसायटी के सहयोग एवं राष्ट्रीय चैरिटेबल ब्ळ्ड सेंटर, नोएडा के सौजन्य से किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय चैरिटेबल ब्ळ्ड सेंटर के अधिकारी श्री अनिल चौहान ने कहा कि देश के अनेकों व्यक्ति रक्त की कमी से मृत्यु को प्राप्त करते है इसलिये प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान कर समाज के उत्थान के लिये कार्य करना चाहिये। रक्तदाता समाज के जीवनरक्षक है। संस्थान के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेना चाहिये।

संस्थान के निदेशक प्रो0 भानु प्रताप सिंह सागर ने कहा कि रक्त की कमी का अहसास उस व्यक्ति से पूछना चाहिये जिसके परिवार का कोई सदस्य रक्त के अभाव में काल का ग्रास बन गया हो। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान का संकल्प लेना चाहिये। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रो0 शरद माहेश्वरी ने बताया कि रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है इसलिये संस्थान ही नहीं देश के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के द्वारा होने वाले फायदों को समझना चाहिये। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान संस्थान के सभी संकायों के छात्रों में अत्याधिक उत्साह देखने को मिला।

शिविर में 160 छात्रों ने पंजीकरण कराया तथा चिकित्सकों द्वारा किये गये जाँच सर्वेक्षण के आधार पर 115 छात्र एवं शिक्षक रक्तदान के लिए उपयुक्त पाये गए तथा उन्होंने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय चैरिटेबल ब्ळ्ड सेंटर के अध्यक्ष श्री संजय त्रिपाठी, डा. एश्वर्या, डा. प्रियंका गोयल, संस्थान के डीन प्रोफेसर बी. शरण, सीएफओ श्री अभिजीत कुमार एवं शिक्षक तथा स्टाफ का सह्योग रहा ।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.