सुल्तानपुर

बोर्ड परीक्षा के लिए 230 केंद्र बनाए गये

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए विद्यालय अपने शिक्षकों का डाटा आनलाइन कर रहे हैं।

जिले के सभी वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि अपने यहां तैनात शिक्षकों की डिटेल ऑनलाइन कर दें। ताकि परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा सके। हालांकि बोर्ड से परीक्षा के लिए अभी तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन चेकिंग के लिए सर्विलांस व्यवस्था को ठीक कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों का आईपी एड्रेस लेकर उसे फीड किया जा रहा है ताकि परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से ही परीक्षा की मानीटरिंग की जा सके। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए हैं। अनुमोदन के लिए सूची बोर्ड और शासन को भेज दिया है।

केंद्रों का अनुमोदन हो जाने के बाद कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में कुल 1,49,033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 78,606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 39,729 छात्र और 38,877 छात्राएं के परीक्षा में शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 70,427 परीक्षार्थी में शामिल होंगे। जिसमें 34,405 छात्र और 36,022 छात्राएं शामिल है। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठन के लिए सीट आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। परीक्षा की सुचिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगवा दिया गया है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

4 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

24 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.