कराची, बाढ़ की विभीषिका से घिरे पाकिस्तान में सिंधु नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कई लोग लापता हो गए। सिंधु नदी इस समय पूरे उफान पर है। पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक करीब डेढ़ हजार लोगों की जान जा चुकी है। मूसलाधार बरसात के बाद खराब हुए हालात में लाखों लोग बेघर हो गए हैं। सड़कें और पुल ध्वस्त हो चुके हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी में बाढ़ प्रभावित लगभग 25 पीड़ितों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से यह हादसा हुआ। यह घटना सिंध के सहवान शहर के बिलावलपुर गांव में हुई है। इन बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू कर नाव के जरिए राहत शिविरों में ले जाया जा रहा था। पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ के बाद बने हालात को ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ घोषित किया है। मुल्क के करीब 110 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। छियासठ जिलों को आधिकारिक तौर पर ‘आपदा प्रभावित’ घोषित किया गया है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.