देश

बाॅक्सिंग खिलाड़ी विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली,- पूर्व कांग्रेस नेता एवं बाॅक्सिंग खिलाड़ी विजेंदर सिंह बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए । पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया के सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख, विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुए।

श्री तावड़े ने भाजपा परिवार में उनका स्वागत करते हुए कहा कि श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान देने के लिए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वायनाड में श्री राहुल गांधी एसडीपीआई का समर्थन ले रहे हैं, जो प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की राजनीतिक सहयोगी मानी जाती है। टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रति कांग्रेस का प्रेम जारी है।

राष्ट्रीय महासचिव ने इंडिया समूह पर हमला बोलते हुए कहा कि यह विडंबना है कि श्री गांधी के खिलाफ उनके ही गठबंधन के सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विज्ञापन में उनके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का फोटो नहीं है। क्या कांग्रेस को ये डर है कि किसी नेता की फोटो लगाने से कांग्रेस के वोट कम होने वाले हैं?

श्री सिंह ने श्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनकी घर वापसी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज जिस तरह से देश-विदेश में खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में रहकर अधिक से अधिक लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे और पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा के मार्गदर्शन में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

18 hours ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

18 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव को लेकर सियासत गरम

NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…

18 hours ago

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

18 hours ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

23 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 days ago

This website uses cookies.