नवरात्रि उत्सव में ब्रह्माकुमारीज का विशेष ईश्वरीय संदेश
आगरा, कमला नगर। नवरात्रि उत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक समुदाय द्वारा कमला नगर स्थित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज सब-जोनल कार्यालय, कमला नगर आगरा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में पधारी ब्रह्माकुमारी बहनों और भाइयों ने श्रद्धालुओं को परमात्मा का ईश्वरीय संदेश सुनाया। बीके कल्पना बहन और मेडिटेशन काउंसलर बीके सुमित गौतम ने अपने उद्बोधन में देवियों के आध्यात्मिक स्वरूप तथा उनके जीवनोपयोगी संदेशों को सरल एवं सहज भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का वास्तविक अर्थ केवल पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि आत्मिक शक्ति और सकारात्मक जीवन मूल्यों को आत्मसात करना है।
इस अवसर पर बीके शंभू भाई ने देवी माँ को समर्पित एक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। भजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और पूरे परिसर में दिव्य ऊर्जा का अनुभव हुआ।
आयोजकों द्वारा ब्रह्माकुमारीज से पधारे सभी भाई-बहनों का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल भक्ति का माध्यम रहा, बल्कि जीवन में आध्यात्मिक जागृति और सकारात्मक ऊर्जा का भी संदेश लेकर आया।
नवरात्रि पर्व पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों ने जहां धार्मिक आस्था व्यक्त की, वहीं आत्मिक शक्ति और जीवन को सही दिशा देने वाले ईश्वरीय संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.