उत्तर प्रदेश

श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियों ने शंख बजाकर किया प्रदर्शन

मथुरा। बांके बिहारी मंदिर प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर चल रहा विरोध शनिवार 11वें दिन भी जारी रहा। बृजवासियों ने विरोध स्वरूप शंख बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक सुर में सभी ने एक ही मांग रखी। कॉरिडोर किसी भी सूरत में नहीं बनना चाहिए।

अमित गौतम ने कहा कि काशी, उज्जैन में सरकार द्वारा कॉरिडोर को भव्य तो बनाया गया परंतु छोटे बड़े सैकड़ों प्राचीन मंदिरों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए मंदिरों से लोगो की आस्था जुड़ी हुई थी, आज अनेकों शिवलिंग काशी में अपने मूल स्थान से हटाकर इधर-उधर छिपाकर रख दिए गए हैं, ताकि लोगों की उन पर नजर न पड़े। यदि सरकार की नज़र में यही विकास है तो इस तरह का विकास ब्रजवासियों को मंज़ूर नहीं है। यह की हर छोटी बड़ी कुंजगलियां, हज़ारों की संख्या में मंदिर, पारंपरिक धरोहर, पौराणिक स्वरूप से हर बृजवासी लगाव है। जब तक कॉरिडोर का फ़ैसला वापस नहीं होता संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

सुमित मिश्रा ने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए शंखनाद किया गया है। कुंजगलियों को बचाने के लिए सरकार पर कॉरिडोर का जो भूत सवार से उसे उतारने के लिए शंखनाद किया गया है। स्थानीय निवासी दीपक पाराशर ने कहा कि जन्माष्टमी पर भीड़ के दबाव में जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई थी, वह सरकार की सोची समझी रणनीति थी। एसएसपी और डीएम जब भीड़ का वीडियो बनाएंगे तो भीड़ को कौन नियंत्रित करेगा। अधिकारी अपनी विफलता को छिपाने के लिए बिहारी जी को कलंकित करना चाहती है।

सरकार गुंजगलियों को तोड़कर यहां वीआईपी और वीवीआईपी के लिए सुविधाएं देना चाहती है। कुंज गलियों के नाम पर ही भगवान श्रीकृष्ण को कुंजबिहारी कहा जाता है। जब कुंज गलियां ही नहीं रहेगी तो ब्रजवासी किसे कुंजबिहारी कहेंगे। कॉरिडोर का विरोध मरते दम तक किया जाएगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.