उत्तर प्रदेश

बसपा ने घोषित किए 11 और उम्मीदवार, पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को उतारा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को 11 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री मोदी के सामने वाराणसी में अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है। वहीं मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार बदल कर शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है। बसपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम हैं। सपा मुखिया अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। गुलशन देव शाक्य का टिकट काटकर शिव प्रसाद यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को टिकट दिया है। जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।बलिया से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर के सामने लल्लन सिंह यादव को टिकट दिया है। गाजीपुर से डॉ. उमेश कुमार सिंह को उतारा है। यहां से सपा ने अफजाल अंसारी और भाजपा ने पारसनाथ राय को टिकट दिया है।डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के सामने ख्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया है। सुल्तानपुर से उदराज वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से मेनका गांधी भाजपा प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बरेली से छोटेलाल गंगवार, फर्रुखाबाद से क्रान्ति पांडेय और बांदा से मयंक द्विवेदी को उतारा है। बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के खिलाफ मुस्लिम खां पर दांव खेला है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.