उत्तर प्रदेश

Buldozar: योगी का बुलडोजर पहुंचने की सूचना पर 50 हजार के इनामी ने किया सरेंडर

सुल्तानपुर। जिला सत्र न्यायालय सुल्तानपुर की एसीजेएम तृतीय न्यायालय के कुर्की आदेश के अनुपालन में सीएम योगी का बुलडोजर पहुंचने की सूचना पर 50,000 इनामी बदमाश के होश उड़ गए। परिजनों द्वारा दी गई घर ढहाए जाने संबंधी पुलिसिया तैयारी की सूचना पर शातिर बदमाश मनीष तिवारी ने सुल्तानपुर के न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।

सुल्तानपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय कोर्ट के बीते आठ अप्रैल को दिए गए कुर्की के आदेश के अनुपालन में एसपी सुल्तानपुर डॉ विपिन मिश्र ने सख्त कार्रवाई का आदेश करौंदीकला थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह को दिया था। जिस पर सोमवार को बुलडोजर के साथ सुल्तानपुर पुलिस बल कुर्की की कार्रवाई करने बदमाश मनीष तिवारी पुत्र अखिलेश चंद्र तिवारी के पैतृक आवास चैबहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर पहुंचा।

इसी बीच परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर आनन-फानन में 50,000 के इनामी बदमाश मनीष तिवारी ने एसीजेएम न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया। मनीष तिवारी हिस्ट्रीशीटर रवि तिवारी का सगा भाई है। जो बीते दिनों जेल भेजा जा चुका है। 4 अप्रैल 2022 को हिस्ट्रीशीटर भाई रवि तिवारी ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

इस दौरान उसने यह बयान दिया था कि एनकाउंटर के भय सेवा पुलिस के समक्ष समर्पण कर रहा है। दोनों सगे भाई के आपराधिक कृत्यों से क्षेत्रवासी काफी हैरान और परेशान रहा करते थे। दर्जनभर से अधिक लूट, रंगदारी समेत गंभीर आपराधिक मुकदमे इन दोनों सगे भाइयों के खिलाफ सुल्तानपुर और जौनपुर जिलों के थाने में पंजीकृत हैं। हाल ही दशगरपारा के पेट्रोल पंप के मालिक अनिल कुमार से रंगदारी के मुकदमों में वांक्षित थे। बुलडोजर के भय शातिर बदमाश के सरेंडर करने की घटना  चर्चा का विषय बनी हुई है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.