उत्तर प्रदेश

बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है- सीएम योगी

– विपक्षी पार्टियों पर जमकर साधा निशाना
– पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मऊ में थे। उन्होंने मधुबन, घोसी व सदर विधानसभा क्षेत्र में तीन जनसभाएं की। योगी के निशाने पर मऊ सदर के पांच बार के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी रहे। उन्होंने 2005 में मऊ में हुए दंगे में मुख्तार की भूमिका का जिक्र करते हुए जनता से कहा कि आपको याद होगा कि कुछ समय पहले यहां का माफिया गाड़ी की बोनट पर बैठकर गोली चला रहा था। तत्कालीन सपा सरकार उस पर कार्रवाई की बजाय मौन साध रखी थी। हमारी सरकार ने उस पर बुल्डोजर चलाया। हमारे सरकार का बुल्डोजर बोलता नहीं है। बड़े-बड़े माफियाओं की बोलती बंद कर देता है। तीन जनसभाओं में सीएम योगी ने अपने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। मऊ के चारों प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। योगी ने मुख्तार अंसारी का नाम लिये बगैर हमला करते हुए कहा कि वह माफिया अहीर, खटिक, राजभर, दलितों की बस्तियां जला रहा था। समाजवादी पार्टी की सरकार तमाशा देख रही थी। हमारी सरकार में माफियाओं पर ऐसा बुल्डोजर चला कि वह चुनाव लडऩे की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। सपा की सरकार में दंगे होते थे। मऊ के दंगे में भी दर्जनों लोग मारे गये थे। मऊ से लेकर वाराणसी तक व्यापारियों व अन्य लोगों से गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। आज दावे के साथ कह सकता हूं कि यूपी में कोई भी व्यापारी किसी माफिया को गुंडाटैक्स नहीं देता है। कोई गुंडाटैक्स मांगता है तो उसे गुंडाटैक्स तो नहीं, पुलिस की गोली जरुर मिल जाती है। योगी ने जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसभा में मंच पर खड़ी मन्ना सिंह की विधवा मंजू सिंह की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि माफिया के चलते मंजू आज विधवा बनकर खड़ी हैं। भाजपा की सरकार में किसी की भी बहन और बेटी विधवा बनकर भीख मांगती नहीं फिरती है। पांच साल तक सरकार के कामकाज का परिणाम बताया कि आज लोग सकून और चैन से जीवन-यापन कर रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में मऊ के विकास के लिये स्व. कल्पनाथ राय व स्व. रामजी सिंह के योगदान को याद किया। मऊ सदर से अशोक सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना से पूनम सरोज, घोसी से विजय राजभर व मधुबन से रामविलास चैहान को चुनाव जिताने की अपील की।
मधुबन संवाददाता के अनुसार जनसभा को संबोधित करते हुए  सीएम योगी ने बिना नाम लिए दारा सिंह चैहान पर निशाना साधते हुए कहा मधुबन में एक दगाबाज आया जो आपको धोखा दे गया। उसने मधुबन में विकास नहीं किया और यहां से भाग गया। आगे सीएम योगी ने कहा कि इस बार मधुबन में उन्होंने ठोक-बजाकर प्रत्याशी को उतारा है। आगे उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दीवाली में एक एक गैंस सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा। इसके साथ ही बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए देंगे। 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे। आगे कहा कि पिछले पांच साल में पांच लाख नौजवानों को नौकरी दी है। और दो करोड़ नौजवानों को स्वत: रोजगार से जोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने बुल्डोजर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में मऊ में माफियाओं का आतंक होता था और उस समय की सरकारें कीड़े की तरह रेंगती थीं। वहीं अबकी सरकार में माफिया कीड़े की तरह रेंगते हैं और बुल्डोजर चलता है। आज बुल्डोजर बोलता नहीं बोलती बंद करता है। बेटी की पढ़ाई के लिए पहले पंद्रह हजार दिया जाता था उसे अब पच्चीस हजार दिया जाएगा। बेटी की शादी के लिए कन्यादान के लिए हमने पहले पैंतीस हजार देते थे। उसे बढ़ाकर हमने इक्यावन हजार किया लेकिन अबकी बार सरकार बनी तो हम एक लाख रुपए देंगे।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार आखिरी चरण के चुनाव के मद्देनजर जनपद के चारो विधानसभाओ के लिए जनपद के मधुबन, घोसी विधानसभा के कोपागंज सदर उमीदवार अशोक सिंह के साथ मुहम्दाबाद से भजपा प्रत्याशी पूनम सरोज के लिए चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम कर सपा पर जुबानी तीर चलाते हुए कहां की हम विकास की बात करते हैं वह लूट और भ्रष्टाचार की बात करते हैं। भाजपा का विकास देख कर समाजवादी पार्टी के लोग कहते हैं कि इस सरकार में पैसा कहा से आ रहा है। इनको मालूम नही है कि हमारी सरकार की नियत व सोच दोनों ही सही हैं जो ये लोग सरकारी धन को लूटने का काम करते थे उन्ही पैसों को मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार विकास के लिए पैसे लगा रही हैं। इस समय उत्तर प्रदेश में विकास व बुलडोजर दोनों साथ साथ चल रहा हैं। इस सरकार ने गुंडो माफियाओं की बोलती बंद कर दी हैं जो कल तक खुले में तमंचे लहराते थे आज वह व्हील चेयर पर गिड़गिड़ा रहे हैं। कोपागंज के ग्राउण्ड से ललकारते हुए कहा कि कुछ धोखेबाज व दल बदलू आप के बीच आए हुए उन्हें 10 तारीख़ के बाद भागते नजर आएंगे इनके कुछ गुन्डे भजपा प्रत्याशी का बैनर पोस्टर फाडऩे का कॉम कर रहे हैं उन्हें मालूम नही की मतगणना के बाद उनकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। घोसी विधायक के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पिछली बार जनपद के तीन सीटों पर जीता कर सदन मे भेजा मुझे उम्मीद हैं कि इस बार चारो सीटों पर विजय देकर मेरा सम्मान बढ़ाएंगे। कोपागंज के फील्ड से लगभग 1 घण्टा 30 मिनट के अपने भाषण में गर्मी बुलडोजर हेकड़ी की कई बार बात करते दिखाई पड़े इस बीच बीच बीच मे उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा टेम्पर हाई करते दिखाई दिए। इस कार्यकर्म में घोसी विधायक विजय राजभर, उत्तपल राय अखिलेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, बिरेन्द्र गुप्ता, मोनू मौर्या, लालचंद चैहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज सोनकर आदि लोग मंच पर मौजूद रहे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.