उत्तर प्रदेश

प्रयागराज हिंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद के मकान पर चला बुलडोजर

-घर से िम‍ले पीएफआई के झंडे और आापतिजनक साहित्य
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, िफ‍रोजाबाद, सहारनपुर में भड़की िंह‍ंसा में आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोिप‍तों को पुिल‍स ने गिरफ्तार िक‍या है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद हिंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।


एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में हिंसा के आरोपी जावेद के घर पर भारी संख्‍या में पपुलिस फोर्स की मौजूदगी में पीडीए ने बुलडोजर की कार्रवाई की। जिसके तहत उसके मकान के अवैध हिस्से का ध्‍वस्तीकरण किया गया। इस दौरान जब अिध‍कारी जावेद के मकान में गए तो अंदर से पीएफआई के झंडे और आपत्तिजनक साहित्य भी मिला। अब पुिल‍स इसकी जांच में जुट गई है।


अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।


प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास पर विध्वंस नोटिस लगाया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है। क्योंकि यह अवैध रूप से निर्मित है। आज पीडीए ने जावेद के अवैध रूप से निर्मित घर पर बुलडोजर चलाया। दोपहर करीब 1 बजे के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान पहले से ही तैनात कर दिए गए थे। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सुगबुगाहट से अटाला और नुरुल्लाह रोड पर खलबली मची हुई है।


एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर जुमा की नमाज के बाद प्रदेश के कई शहरों में विरोध के बाद अभी तक कुल 304 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्‍य को पकड़ने के ल‍िए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
प्रयागराज के साथ अन्य जिलों में पुलिस ने शुक्रवार से ही धरपकड़ तेज कर दी गई थी, आज कार्रवाई को और तेज कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई व जगह-जगह पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलों में पुलिस ने पथराव, आगजनी तथा बवाल के मामलों में सीसीटीवी की फुटेज निकालकर लोगों की पहचान प्रारंभ की और अब तक 304 लोगों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश भर में पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। अब भी पीएसी, पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें मौके पर तैनात हैं। किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है और धर्मगुरुओं से भी लगातार बातचीत जारी है। उपद्रव वाले जिलों में जिला के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार शासन के निर्देश पर अमल कर रहे हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

42 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.