मेरठ

मेरठ के इस मार्केट पर चलेगा बुल्डोजर, लाखों को होगा नुकसान

मेरठ में एक ऐसा मार्केट है जहां से सात लाख से भी अधिक परिवार सीधे खरीदारी करते हैं…

मगर अफसोस कि अब उस मार्केट पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी है….

इस मार्केट में काम करने वाले पचास हजार से भी अधिक लोगों के रोजी-रोटी पर लगने वाला है ग्रहण…

आखिर इस मार्केट में ऐसा क्या हो गया कि सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने ‘बेदर्दी बालमा’ की तर्ज पर कहर बरपाना शुरू कर दिया….

बतायेंगे पूरी कहानी, सुनायेंगे व्यापारियों की जुबानी….

मगर-मगर-मगर…. अंगूठा उठाइये और चैनल पर दे मारिये… इससे हम आपके मुरीद हो जायेंगे और फेसबुक व यूट्यूब पर कोई भी वीडियो डालेंगे तो सबसे पहले आपको बतायेंगे…

… तो बात यह है कि मेरठ का दिल कहे जाने वाले सेंट्रल मार्केट को लेकर हाल ही में देश की सबसे बड़ी अदालत से एक आदेश आया, जिसके बाद से व्यापारियों से लेकर यहां काम करने वाले हजारों लोगों में बेचैनी बढ़ गई…

मामला मीडिया में सुर्खियां पकड़ रहा है तो दूसरी ओर इस मुद्दे पर व्यापारी संगठनों में भी कोई जोर आजमाइश का माहौल नहीं दिख रहा है…. सेंट्रल मार्केट में व्यापारी नेताओं की बाढ़ है मगर सब एक दूसरे पर खींचतान करने के साथ स्वयं को “भूखंड विजेता” घोषित करने में लगे हैं…

पहले मामला समझते हैं…

10 साल पूर्व 2013 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के आवासीय प्लॉटों पर व्यवसायिक निर्माण को अवैध निर्माण मानते हुये ध्वस्तीकरण आदेश पर मुहर लगा दी… इससे व्यापारी वर्ग में निराशा और नाउम्मीदी दिखी… सबने मिलकर ‘जोर लगाके हइशा’ की तर्ज पर सुप्रीम कोर्ट में अपील कर दी…. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को उचित माना और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने सेंट्रल मार्केट स्थित भूखंड संख्या-661/6 समेत अन्य अवैध निर्माण को गिराने के लिए कहा।

बस यही आदेश व्यापारियों के गले की फांस बन गया है और फालतू के मुद्दों पर अपनी मूंछे ऐठने वाले भूखंड विजेता अपनी ही दुकानों को बचाने में फ्लॉप साबित हो रहे हैं।

अब आवास विकास परिषद मेरठ का रोल क्या है इसे भी जानते हैं…

शास्त्रीनगर क्षेत्र में आवास विकास ने 1974 में कालोनी बसाई… 1976 में आवंटन किया गया… यहां पर 6500 आवासीय प्लॉटों की कॉलोनी विकसित की गयी थी, जिसमें से 800 घरों में दुकानें, शोरूम, बेकरी, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई थी…

1995 में अफसरों की सांठगांठ से शुरू हुआ यह खेल ऐसा बढ़ा कि यहां घर-घर में दुकानें और शोरूम खुल गए। समय के साथ–साथ सेंट्रल मार्केट मेरठ के पॉश बाजारों में शामिल हो गया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब आवास विकास की तरफ से सर्वे किया गया तो इसका खुलासा हुआ. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में मार्केट से अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया है तथा इस निर्माण में दोषी अफसरों पर भी विभागीय कार्रवाई करने की बात कही।

आवास विकास के अफसरों कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अमल में लाते हुए कार्रवाई की जाएगी…. मगर वो अपने भ्रष्ट, बंईमान अफसरों पर क्या कार्रवाई करेगा इस बारे में कोई भी अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ कहने को तैयार नहीं है…

उधर व्यापारियाें में गुटबाजी और मत–भिन्नता देखी जा रही है…. व्यापारी नेता पंकज बजाज ने अपनी राय रखते हुये कहा कि जब पूरा सेंट्रल मार्केट आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधि कर रहा है तो केवल भूखंड संख्या-661/6 पर ही बुल्डोजर चलाना न्यायसंगत नहीं है। इस पोस्ट के बाद से व्यापारियों में जो एकता थी भी वह अब और बिखर गई है…

मेन सेंटर मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पंकज बजाज की ओर से व्यापारियों की एकता को खंडित करने वाला मैसेज भेजा गया जो गलत है। व्यापारी नेता की शह पर वह ऐसा काम कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दूसरी ओर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी नेता किशोर वाधवा का कहना है कि पंकज बजाज ने न्याय संगत अपना मत रखा था, लेकिन नकारात्मक सोच वाले लोगों ने इसे बेवजह तूल दे दिया। जिन व्यापारियों को नोटिस मिले हैं व्यापारियों के हित के लिए उन सभी को बुलाकर जल्द ही बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

… दूसरी तरफ कोई अन्या व्यापारी संगठन इस मुद्दे को पहचानने से इंकार रहे हैं… शायद उनकी दुकानें यहां नहीं है इसलिये कोई खास हो–हल्ला दिखाई नहीं दे रहा है…
अब बात करते हैं कि क्या इसका कोई उपाय है…

दोस्तों कहते हैं कि ‘होइहें सोई जो राम रुचि राखा’…. मतलब जो नियत है वह तो होगा ही…. मगर इसमें राज्य सरकार चाहे तो व्यापारियों को राहत मिल सकती है… मगर स्थानीय व्यापार प्रकोष्ठ के बड़े–बड़े नेताओं में इतनी समर्थता नहीं दिख रही है… बहरहाल समाधान यह है कि यहां की जमीनों का लैंड यूज चेंज कर दिया जाये तो सबकुछ बच जायेगा…

यह काम राज्य सरकार कर सकती है और कामर्शियल एक्टिविटी लिये भूखंड के नेचर में बदलाव कर सकती है…. इसके अलावा शायद कोई अन्य ठोस विकल्प नहीं बचा है…

बहरहाल आप क्या सोचते हैं इस मामले में… हमें अपनी राय कमेंट कर बताइये… मेरठ में विकास प्राधिकरण द्वारा भी ऐसी कई कालोनियां बसाई जा चुकी हैं जो अवैध व गलत तरीके से बनाई गई है…. अनुरोध है कि अपने पैसों का सही तरह से कानून के अनुसार इस्तेमाल करें वरना सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की तरह ही आपको भी पछतावा होगा…

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.