सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले-वो तो हार का लगा चुके हैं चैाका। डिप्टी सीएम केशव मौर्या बुधवार को गरीब कल्याण जनसभा में सुल्तानपुर पहुंचे। शहर के पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अवैध कब्जेदार माफियाओं पर बुलडोजर चलाएगे। वही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 2014, 2017, 2019 और 2022 में हारे। हार का चैका लगा चुके हैं। केशव मौर्या का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने फूल-माला से उनका स्वागत किया। इसके बाद वो सीधे राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचे। यहां उनके मंच से संबोधन के दौरान लगभग एक तिहाई कुर्सियां धीरे-धीरे खाली हो गई। महिलाएं देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल से बाहर चली गई। बावजूद इसके उन्होंने अपने संबोधन के कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 100 में से 15 रुपए लाभार्थी के पास पहुंचते थे और हमारी सरकार में शत-प्रतिशत पैसा लाभार्थियों के पास जा रहा है। पूर्व की सरकार के कार्यकाल में दलालों की तिजोरी में ज्यादातर पैसा योजनाओं का पहुंचता था।
पूरी दुनिया में यह माना जाता है कि जो कुछ कर सकता है, भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के शक्तिशाली देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के पीछे पीछे बड़े कार्यक्रमों में चलते देखे जाते हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जो लुटेरे और भ्रष्टाचारियों को नियंत्रित करके रखे हुए हैं।
मंच पर क्रम से उन्होंने विशेष अतिथियों और ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया, हौसला अफजाई की। जिलाध्यक्ष आर.ए वर्मा, विधायक विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया। डिप्टी सीएम ने सुल्तानपुर की ख्याति प्राप्त नृत्यांगना अन्नया श्रीवास्तव, जिले की बेटी/आईएएस अरीबा नोमान, डॉ एएन सिंह, शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक मुनेंद्र मिश्रा, अंकित अग्रहरि, डॉ रवि वर्मा, क्रीड़ा में कोमल यादव को खेलरत्न, आशुतोष को रक्तदान के लिए किया सम्मानित। नशा उन्मूलन में पवित्र सक्सेना को किया सम्मानित, की हौसला अफजाई।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, चेयरमैन बबीता जायसवाल, शंकर गिरी, डीएम रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स, एसपी डॉ विपिन मिश्रा मौजूद रहे
एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…
KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…
Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…
This website uses cookies.