विदेश

पाकिस्तान में बस और तेल टैंकर भिड़े, बीस की मौत

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और तेल टैंकर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बीस लोगों की मौत हो गयी। कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुल्तान के मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस और एक तेल टैंकर सीधे भिड़ गए।

भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली। बताया गया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार से चल रहे थे। हादसे के बाद मुख्य मार्ग का यातायात घंटों बाधित रहा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार लाहौर से कराची जा रही बस और तेल टैंकर की टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के तुरंत बाद बस और टैंकर में आग लग गयी। इस कारण बीस यात्री जिंदा जल गए। कई अन्य यात्री झुलस भी गए हैं, जिन्हें मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मृत यात्रियों के अधिकांश शव पूरी तरह से जल गए हैं। उन्हें पहचाना नहीं जा सकता है। इन शवों को डीएनए परीक्षण के बाद परिवारों को सौंप दिया जाएगा। प्रवक्ता के मुताबिक दुर्घटना के बाद आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते बचाव और दमकल टीमों के लिए बचाव अभियान चलाना भी कठिन हो गया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा है। उन्होंने प्रशासन से मृतकों के परिवारों की पहचान सुनिश्चित कराने को भी कहा है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.