Categories: विशेष

CAA व NRC पर अमेरिकी राष्ट्रपति बोले, यह भारत का आन्तरिक मामला


नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि इसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक प्रश्न के जवाब में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि सीएए भारत का आंतरिक मामला है। ट्रंप ने कहा, हमने धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में बात की। प्रधानमंत्री मोदी धार्मिक स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं।
दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर हिंसा के बारे में ट्रंप ने कहा, मैंने इसके बारे में सुना है, मगर हमने इस पर चर्चा नहीं की। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में सीएए समर्थक व विरोधियों के बीच झड़प जारी है। यहां पिछले तीन दिनों से दोनों समूहों के बीच काफी हिंसा हो चुकी है, जो ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान ही हुई है। विवादास्पद कानून के समर्थक और विरोधी शनिवार रात आपस में भिड़ गए, जिसके बाद से तनाव और बढ़ गया। हिंसा में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Share
Published by
eradioIndia.com

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.