बागपत। बड़ौत शहर के कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के समापन में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा अच्छे संस्कार लेकर विकारों से दूर रहे। कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को योग करते हुए देखा तो हौसला अफजाई की। योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने समापन समोराह में युवाओं से कहा कि अच्छे संस्कार लेकर युवा विकारों से दूर रहे।
युवाओं को राष्ट्र भक्ति का पाठ
युवाओं से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। युवा पीढ़ी विकारों से दूर होगी तो माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा पर ध्यान देगी। राष्ट्र हित में कार्य करेगी।
आर्य समाज संस्था अच्छा कार्य कर रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने युवाओं को राष्ट्र भक्ति का पाठ भी पढ़ाया। युवाओं ने पीटी, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, जूडो कराटे आदि कर दिखाए। समापन समारोह में सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह, डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान, जिला मंत्री रवि कुमार शास्त्री, डाक्टर मनीष कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.