घर से बुलाकर युवक पर जानलेवा हमला, मौत
गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र के मोहल्ला महाजन/ब्रह्मनंद बड़े मंदिर के पास रविवार सुबह एक युवक को धोखे से बुलाकर जान से मार दिया जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसके चलते दिनदहाड़े हुई युवक की इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल सा हो गया था। जिसको मद्देनज़र रखते तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए थे और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तहरीर के अनुसार दो-तीन लोगों को नामजद किया हैं, बाकी अज्ञात बताए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि पीड़ित पक्ष द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हमलावर दुपहिया वाहनों से आए थे। बता दें कि हमलावरों ने उनके 24 वर्षीय युवक शाहरुख पुत्र मो अली निवासी रावली रोड मुरादनगर को अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतारा हैं। जिसमें उसके आधा दर्जन के करीब गोलियां लगी हैं। वहीं, मृतक शाहरुख के परिवार आदि का रो-रो कर बुरा हाल हैं। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई कर रही हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.