जौनपुर

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शाहगंज सीएचसी में शिविर का आयोजन

  • 6 नवम्बर को जागरूकता शिविर का होगा भव्य आयोजन
  • तनाव, चिंता और अवसाद से ग्रस्त मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञों से परामर्श व उपचार

शाहगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 6 नवम्बर दिन बृहस्पतिवार को एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं के समाधान तथा उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहकर मरीजों और उनके परिजनों को परामर्श देंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक रोगों के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को यह समझाना है कि मानसिक बीमारियाँ किसी भी अन्य शारीरिक बीमारी की तरह ही उपचार योग्य हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि जो भी व्यक्ति तनाव या अवसाद जैसी समस्या से जूझ रहा है, वह इस शिविर में भाग लेकर निःशुल्क उपचार और परामर्श का लाभ उठा सकता है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को सुलभ कराना है। इसी दिशा में 6 नवम्बर को आयोजित यह कार्यक्रम मानसिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

डॉ. फारूकी ने कहा कि मरीजों को घबराने या अपने मन की समस्या छिपाने की आवश्यकता नहीं है। समय पर चिकित्सीय परामर्श लेने से हर व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।इस अवसर पर पात्र दिव्यांग व्यक्ति को का निःशुक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.