सेहत

क्या ज्यादा मोबाइल चलाने से हो सकता है ब्रेन कैंसर..? जाने

मोबाइल फोन सिर्फ आपकी नींद ही खराब नहीं कर रही है, इसका शरीर और दिमाग पर भी बुरा असर पड़ रहा है. कई लोग तो यहां तक दावा भी करते हैं कि स्मार्टफोन चलाने से ब्रेन कैंसर तक हो सकता है. हालांकि, डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में इससे इनकार किया गया है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार मोबाइल फोन से ब्रेन कैंसर नहीं होता है. दो दशक पुरानी रिपोर्ट्स का रिव्यू करने के बाद डब्यूएचओ को स्मार्टफोन और ब्रेन कैंसर का कोई कनेक्शन नहीं मिला है।

ऑस्ट्रेलियन रेडिएशन प्रोटेक्शन और न्यूक्लियर सिक्योरिटी एजेंसी की अगुआई में हुई इस स्टडी में मोबाइल फोन और इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर किए गए 5 हजार से ज्यादा अध्ययनों का रिव्यू किया गया। फाइनल एनालिसिस में 1994 और 2022 के बीच इंसाने पर होने वाले मोबाइल के साइड इफेक्ट्स के 63 अध्ययनों को शामिल किया गया. इस शोध में शामिल प्रोफेसर केन कारिपिडिस ने बताया कि कई स्तर पर जांच के बाद पाया गया कि मोबाइल से ब्रेन कैंसर होने का कोई प्रमाण नहीं मिलता है।

क्या फोन के रेडिएशन से हो सकता है ब्रेन कैंसर 

इस स्टडी में लंबे समय तक मोबाइल चलाने वालों के ब्रेन, मेनिन्जेस, पिट्यूटरी ग्लैंड और कान के कैंसर, लार ग्रंथि ट्यूमर और ब्रेन ट्यूमर पर फोकस दिया गया. प्रोफेसर कारिपिडिस ने बताया कि हम कॉल करते समय सिर के पास फोन रखते हैं, इसलिए चिंता सताती है कि इससे निकलने वाले रेडिएशन से ब्रेन कैंसर हो सकता है, जिसे लेकर पहले के अध्ययनों में अलर्ट किया गया था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस अध्ययन से पूरी तरह निश्चिंत नहीं हो सकते हैं, इसलिए मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कई अन्य तरह के भी खतरे हैं।

स्मार्टफोन रेडिएशन के साइड इफेक्ट्स

  • स्मार्टफोन के रेडिएशन से नींद में खलल पड़ रही है, जिससे कई समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
  • मोबाइल फोन का रेडिएशन मेटाबोलिक चेंजेस लाता है, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
  • मोबाइल से निकलने वाले रेडिएशन से स्पर्म क्वालिटी पर प्रभाव पड़ सकता है, इससे फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है।
  • लगातार फोन पर बात करने से सिरदर्द, चक्कर की समस्या
  • लगातार रेडिएशन में रहने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिससे सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मोबाईल फोन के नुकसान

आंखों पर असर- मोबाइल फ़ोन से लंबे समय तक देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है और डिजिटल आई सिंड्रोम हो सकता है. इससे आंखों में थकान, सूखी आंखें, सिरदर्द, और धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है। 

मानसिक स्वास्थ्य पर असर- मोबाइल फ़ोन से जुड़े तनाव, लत, और सामाजिक अलगाव जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।  

सोचने की क्षमता पर असर- मोबाइल फ़ोन का ज़्यादा इस्तेमाल करने से एकाग्रता पर असर पड़ता है और सोचने की क्षमता कमज़ोर हो सकती है।  

गोपनीयता की हानि- मोबाइल फ़ोन के ज़्यादा इस्तेमाल से आपकी निजता खो सकती है. सोशल मीडिया अकाउंट से आपकी जानकारी आसानी से ली जा सकती है।  

बच्चों पर असर- मोबाइल फ़ोन के ज़्यादा इस्तेमाल से बच्चों के सामाजिक कौशल और संचार क्षमताओं पर असर पड़ सकता है।  

त्वचा पर असर- मोबाइल फ़ोन से निकलने वाले रेडिएशन से त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

20 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.