विशेष

Cant Board Meerut में आवारा कुत्तों व बंदरों का उत्पात, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Cant Board Meerut में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में बढ़ रहे आवारा कुत्ते व बंदरों के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय ओबराय ने दर्जनों व्यापारियों संग Cant Board Meerut को चेतावनी दी कि अगर आवारा कुत्ते व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए Cant Board Meerut कोई प्रभावी कदम नहीं उठाता तो किसी दिन बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।

हाल ही में सदर बाजार काली माता मंदिर के पास आधा दर्जन कुत्तों ने बुजुर्ग महिलाओं वह बच्चों को निशाना बनाया यही नहीं ये कुत्ते आते जाते लोगों पर अचानक ही हमला कर बैठते हैं। कमोबेश यही हालात बंदरों ने भी बनाए रखा है। किसी भी वक्त दर्जनों की तादाद में दस्तक देने वाले बंदरों ने सदर क्षेत्र में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

सड़क टूटने के बाद सुध नहीं लेता Cant Board Meerut

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैंट बोर्ड के दिए गए ज्ञापन में यह भी कहा है कि Cant Board Meerut क्षेत्र में सड़कों कि खराब हो जाने के बाद उसके अवयव फैल जाते हैं जिसके ऊपर दो पहिया वाहन और साइकिल सवार आए दिन फिसल कर गिरते हुए देखे जा सकते हैं। हनुमान चौक से नैंसी रेस्टोरेंट की तरफ जाने वाली सड़क पूरी तरह डैमेजे है, जहाँ से निकलते हुए भी डर लगता है। 

छोटी बड़ी प्रत्येक समस्याओं पर है व्यापार मंडल की नजर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के संस्थापक पंडित आशु शर्मा ने फोन पर बातचीत में बताया कि संगठन छोटे से लेकर बड़े मुद्दों पर बारीकी से अपनी नजरें बनाए हुए हैं। व्यापारी हितों के खिलाफ किसी भी मामले में पुरजोर तरीके से आवाज उठाने का काम हम करते रहेंगे।

image description
Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.