उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सीओ की कार को कैंटर ने रौंदा

मथुरा, कोतवाली सुरीर क्षेत्र में गश्त कर रहे सीओ की कार को कैंटर टाटा-407 ने मंगलवार की भोर में रौंद दिया। हादसे में सीओ के कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीओ नीलेश मिश्रा एवं एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल सीओ एवं पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है, वहीं पुलिसकर्मी को एसएसपी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

क्षेत्राधिकारी मांट निलेश मिश्रा हैड कांस्टेबल संतोष कुमार और चालक विपिन कुमार प्राइवेट गाड़ी इंडिका विष्टा यूपी 41 जी 0426 से गश्त कर रहे थे। मांट से सुरीर की तरफ जाते समय माइल स्टोन 90 के समीप पहुंचते ही मंगलवार तड़के आगरा की तरफ से आ रहे केंटर टाटा 407 डीएल 1 एल डबल्यू 4313 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कैंटर टाटा 407 भी घटनास्थल पर पलट गया। एक्सप्रेस वे की राहत टीम और सुरीर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे सीओ व चालक को बाहर निकाला। तब तक चालक विपिन कुमार (40) की मौत हो गई। जबकि पीछे की सीट पर बैठे सीओ मांट निलेश मिश्रा और गनर संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की जानकारी मिलने मंगलवार सुबह एसएसपी अभिषेक यादव, एएसपी देहात श्रीशचंद्र समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घायल सीओ का हालचाल जाना है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को मौके से बरामद कर लिया गया है तथा आरोपित कैंटर का चालक दुर्घटना के बाद से ही फरार है। उसकी जानकारी की जा रही है। चालक की मौत हो जाने के बाद पुलिस विभाग में मातम छाया हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मंगलवार पुलिसकर्मी को अंतिम विदाई दी है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.