उत्तर प्रदेश

सीसीएसयू : जुट जाएं तैयारी में, अप्रैल से परीक्षाएं

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक-स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाएं अगले माह के आखिर में शुरू हो जाएंगे। विवि सबसे पहले मुख्य परीक्षाएं शुरू कराएगा और इसके बाद बीएड के पेपर होंगे। दोनों ही परीक्षाओं में चार लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल होंगे। विवि ने परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी हैं। कोरोना के चलते दो साल बाद विवि में पहली बार परीक्षाएं तीन-तीन घंटे की होंगी। अभी तक पेपर का समय मात्र डेढ़ घंटे का है।
छात्र तैयारी करें, कॉलेज कोर्स पूरा
विवि ने कॉलेजों को बीएड का निर्धारित कोर्स जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। विवि के अनुसार, कॉलेज अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर कोर्स पूरा करा दें। विवि ने यूजी-पीजी में वार्षिक परीक्षा में शामिल स्टूडेंट को भी तैयारी करने को कहा है। विवि में इस वक्त वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। विवि के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
दो साल बाद तीन घंटे का पेपर
मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण से लॉकडाउन और फिर 2021 में परीक्षाएं नहीं होने से कई बदलाव हुए। इसी क्रम में 2020 में केवल फाइनल इयर जबकि 2021 में द्वितीय एवं फाइनल इयर के स्टूडेंट को डेढ़ घंटे के अनुसार पेपर दिए गए। विवि के अनुसार 2022 में यह छूट खत्म कर दी जाएगी। अगले हफ्ते प्रस्तावित परीक्षा समिति के बाद विवि परीक्षा के तीन घंटे के नियम को लागू कर देगा, यानी छात्र इस साल से पुराने नियमों के अनुसार ही खुद को तैयार कर लें।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

2 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

2 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

2 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

23 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

23 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

23 hours ago

This website uses cookies.