राजनीति

चंद्रशेखर रावण ने बसपा व सपा की सियासत में डाली बड़ी अड़चन

  • मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी से के बाद चढ़ा पारा
  • चंद्रशेखर रावण ने बसपा व सपा के लिये खड़ी की मुसीबत
  • क्या राजनीतिक समीकरण साधने की जुगत में हैं चंद्रशेखर

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की लखनऊ में मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी से मुलाक़ात हुई, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। शुरू-शुरू में इसे बीमार चल रहे मौलाना का हाल-चाल लेने की शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे बड़े रणनीतिक इरादे छिपे हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चंद्रशेखर आज़ाद आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दलित–मुस्लिम गठबंधन को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यदि उनकी रणनीति सफल रहती है, तो मायावती, आकाश आनंद और अखिलेश यादव की राजनीतिक चिंताएँ बढ़ सकती हैं।

मुलाक़ात का राजनीतिक मायना

यूपी में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि एक सांसद और एक बड़े इस्लामी नेता की यह मुलाक़ात महज औपचारिकता नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक गठजोड़ की शुरुआत हो सकती है। चंद्रशेखर आज़ाद ने नगीना से सांसद के रूप में अपनी जीत भी इसी दलित–मुस्लिम समीकरण के दम पर दर्ज की थी। वे लगातार दलितों और मुसलमानों के मुद्दों को उठाते रहे हैं, और इस मुलाक़ात को उनकी चुनावी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

आजम खान से भी हुई मुलाक़ात

हाल के दिनों में आज़ाद ने कांवड़ यात्रा और मुस्लिम समुदाय के नमाज़ की आज़ादी को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि जब कांवड़ यात्रा के लिए एक महीने तक सड़कें बंद हो सकती हैं, तो मुस्लिम समुदाय को मात्र 15 मिनट की नमाज़ की अनुमति क्यों नहीं?

इसके अलावा, उन्होंने सीतापुर जेल में बंद समाजवादी नेता आज़म खान से मुलाक़ात कर उनकी रिहाई की भी मांग की, जिससे उनकी राजनीतिक सक्रियता और छवि दोनों मजबूत हुई।

बसपा और सपा पर असर

चंद्रशेखर आज़ाद की इस चाल से बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मायावती लंबे समय से बहुजन वोट के साथ मुस्लिम वोट बैंक को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आज़ाद का यह नया गठजोड़ उनकी रणनीति को चुनौती दे सकता है। खासकर तब, जब बसपा का वोट शेयर कमजोर हो रहा है और आज़ाद की लोकप्रियता युवाओं और अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ रही है। अगर इस बार मुस्लिम वोट बैंक आज़ाद की ओर मुड़ गया, तो समाजवादी पार्टी को भी नुकसान हो सकता है।

2027 चुनाव की रणनीति और आगे का सफर

अब प्रश्न यह उठता है कि क्या यह मुलाक़ात महज शिष्टाचार थी या इसके पीछे किसी मजबूत सियासी गठबंधन की नींव रखी गई है? यदि आज़ाद की रणनीति कामयाब होती है, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी की पकड़ बेशक मजबूत हो सकती है। हालांकि यह भी देखना होगा कि क्या मौलाना सज्जाद नोमानी जैसे प्रभावशाली धार्मिक नेता पूरी तरह आज़ाद के साथ खड़े होंगे, या यह मुलाक़ात केवल व्यक्तिगत सम्मान में ही सीमित रहेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस गठजोड़ की दिशा स्पष्ट होगी, जो यूपी की सियासत में नया ट्विस्ट ला सकती है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.