देश

Chhattisgarh Election: चुनावी दांवपेंच में किसे होगा फायदा

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों जीत के दावे कर रही हैं। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं, कांग्रेस टिकट वितरण से पहले सर्वे कर रही है। सर्वे के आधार पर टिकट का वितरण किया जाएगा। चुनाव के तीन पहले पहले छत्तीसगढ़ का मूड जानने के लिए ABP- सी वोटर ने सर्वे किया है।

2018 में 15 सीटों पर सिमटने वाली बीजेपी के इस बार 35 से 41 सीटें जीत सकती हैं। वहीं, 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस की सीटें कम हो सकती हैं।

सर्वे रिपोर्ट में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। हालांकि कांग्रेस के लिए टेंशन की बात ये है कि 2018 के मुकाबले में 2023 में पार्टी की सीटें कम होती दिख रही हैं। हालांकि राज्य के पसंदीदा सीएम के रूप में भूपेश बघेल लोगों की पहली पसंद हैं। वहीं, रमन सिंह दूसरे और टीएस सिंहदेव तीसरे नंबर पर हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहले लिस्ट जारी करने के फैसले को लोगों ने सही बताया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 58 फीसदी लोगों का मानना है कि बीजेपी ने सही किया है। वहीं, 28 फीसदी लोगों ने कहा कि पार्टी का यह फैसला गलत है। जबकि 14 फीसदी लोगों ने कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

सर्वे रिपोर्ट में लोगों से सवाल किया गया था कि मौजूदा सीएम भूपेश बघेल से लोग कितने खुश हैं। इस सवाल के जवाब में 46 फीसदी लोगों ने कहा कि वो भूपेश बघेल के काम से बहुत खुश हैं। 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सीएम के काम से संतुष्ट हैं। जबकि 20 फीसदी लोगों ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के काम से खुश नहीं हैं। 2 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

54 minutes ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

60 minutes ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.