ई रेडियो इंडिया
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का नामांकन संपन्न हो गया, जिसके बाद भाजपा अब प्रदेश में चुनावी सभाओं की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के रणनीतिकारों ने 20 अप्रैल के बाद से बड़े नेताओं के चुनावी सभा कराने का कार्यक्रम तैयार किया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों की भी सभा कराई जाएगी। यूपी भाजपा ने पार्टी नेताओं के चुनावी सभा के कार्यक्रम तय कर दिए हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम भेज दिया गया है। इसके बाद वहां से मंजूरी मिलते ही कार्यक्रम कर दिए जाएंगे।
आपको बता दें किपार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी नगर निगमों के साथ ही बड़ी नगर पालिका परिषदों वाले शहरों में भी सभा और रैली करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य मंत्री और नेता प्रदेश भर में रैली करेंगे। इनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश के बड़े नेताओं का भी सभा कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.