पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को गृह विभाग एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ”संवाद” में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अंतर्गत नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक, सहायक अभियोजन पदाधिकारी एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में गृह विभाग अंतर्गत 523 नवनियुक्त सहायक अभियोजन पदाधिकारी एवं 20 पुलिस उपाधीक्षक तथा सहकारिता विभाग अंतर्गत 231 नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 14 नवनियुक्त अधिकारियों- खालिद हयात, शिवानी श्रेष्ठा, सांवली सांकृत्यायन, मनाली तिवारी, नंदिनी कुमारी, निशांत कुमार, ऋषभ आनंद, सुश्री पूजा शर्मा, सुश्री इशानी सिन्हा, निशु कुमार, राजन कुमार, खुशबू, अंशु आनंद एवं दीपक कुमार पासवान को नियुक्त पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.