पटना। बिहार में बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट पर शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 115 करोड़ की रुपये की लागत से हरकी पौड़ी की तर्ज पर बने पहले रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया।
इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और नीतीश कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। लोकार्पण को लेकर लोगों में काफी खुशी थी। बिहार सरकार के द्वारा सिमरिया गंगा धाम में 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी के तर्ज पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 550 मीटर में सीढ़ी घाट एवं रिवर फ्रंट बनाया गया है। गंगा घाट किनारे चेंजिंग रूम, गंगा आरती स्थान, सुरक्षा घेरा शौचालय, तीन मंजिला धर्मशाला, पार्किंग, पार्क, वॉच टावर, कल्पवास क्षेत्र समेत आधुनिक तरीके से सिमरिया गंगा धाम को विकसित किया जा रहा है।
नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया गंगा धाम पहुंचे थे और कल्पवासियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिमरिया के कायाकल्प करने का ऐलान किया था। सरकार ने मार्च 2023 में करीब 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी की तर्ज पर सिमरिया घाट का विकास करने की मंजूरी दी थी।
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
This website uses cookies.