उत्तर प्रदेश

12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को आठ सत्रों पर लगाया जा रहा टीका

मथुरा। जनपद में बुधवार से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरु हो गया। जनपद के आठ स्कूलों में बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। यहां पर 12 से 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। जनपद के राधिका विहार रोड स्थित दीक्षा स्कूल, मिलिट्री हॉस्पिटल, राया स्थित केडी पब्लिक स्कूल, गोवर्धन स्थित मुरारीकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव और महावन स्थित केडीएच स्कूल में 12 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण सत्र का शुभारंभ हुआ। मांट स्थित ब्रजस्थली स्कूल में मांट सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने सत्र का उदघाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी है। इसकी दूसरी डोज 28 दिन के अंतराल पर लगाई जाएगी । सभी अभिभावक अपने बच्चों का कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुनीष पौरूष ने बताया कि दोनों केंद्रों पर बच्चों के पंजीकरण, टीकाकरण और प्रतीक्षालय के लिए अलग प्रबंध किए गए हैं। इन केंद्रों पर बायोलाजिकल-ई कंपनी की कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है।इसकी भी दो खुराकें लगाई जाएंगी। बच्चों को टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ वॉक-इन (मौके पर) पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। डीआईओ ने बताया कि बच्चों को टीका लगवाने के लिए अभिभावकों को आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। यह आधार कार्ड हो सकता है। इसके अलावा स्कूल में लिखाई गई जन्म तिथि को भी स्वीकार किया जाएगा। बच्चों का जन्म 15 मार्च 2010 से पहले का होना चाहिए।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

2 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

2 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

2 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

23 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

23 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

23 hours ago

This website uses cookies.