इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले के बेशम शहर में एक काफिले पर हमले में पांच चीनी और एक स्थानीय नागरिक की मौत के बाद चीन ने घटना की गहन जांच की मांग की है।
पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने आपात कार्य शुरू कर दिया है और पाकिस्तानी पक्ष से हमले की गहन जांच करने, दोषियों को कठोर सजा देने तथा चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक और प्रभावी उपाय करने की मांग की है।”
द डॉन की खबर के अनुसार, बेशम के एसएचओ ने घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें पांच चीनी इंजीनियर और एक पाकिस्तानी नागरिक था। एसएचओ ने कहा, “हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि आत्मघाती हमलावर का वाहन कहां से और कैसे आया, और यह कैसे हुआ।”डॉन ने एक बचाव अधिकारी के हवाले से कहा कि विस्फोट के बाद चीनी नागरिकों को लेकर जा रहा वाहन एक खाई में गिर गया और उसमें आग लग गई।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.