उत्तर प्रदेश

शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत

-पुलिस ने लाठियां फटकार मामले को किया काबू;
-बीजेपी नेता दुष्यंत रोहटा गिरफ्तार

मेरठ, कंकरखेड़ा। मेरठ के कंकरखेड़ा में विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर गुरुवार देर शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। भाजपा नेताओं और हिंदू संगठन के सदस्यों पर हमला किया गया। मारपीट में तीन भाजपा नेता घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। भाजपाइयों और हिंदू संगठन के सदस्यों के साथ पुलिस की झड़प हुई। दुष्यंत रोहटा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की ओर से दुष्यंत रोहटा, सचिन सिरोही व एक अन्य को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाईवे स्थित कैलाशी अस्पताल से 100 मीटर आगे दिल्ली की ओर कब्रिस्तान है। गुरुवार को नंगलाताशी निवासी खेरूनिशा पत्नी यूसुफ का इंतकाल हो गया। परिजन शव को कब्रिस्तान में दफनाने पहुंचे। परिजन शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच दूसरे पक्ष के डॉ. सागर तोमर मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने शव दफनाने से रोक दिया और बताया कि यह जमीन एमडीए के रिकॉर्ड में उनके नाम पर दर्ज है। यह प्लॉट एमडीए से अक्टूबर में खरीदा है। मृतक पक्ष के लोगों का कहना था कि यह जमीन 1973 से कब्रिस्तान के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और शुक्रवार को एमडीए टीम को बुलाने की बात कही।

भाजपा नेताओं पर हमला
भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही व तीन अन्य लोग इस विवाद की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। भाजपाई डॉ सागर तोमर पक्ष से बातचीत करने लगे। आरोप है कि दूसरे पक्ष से कुछ युवक डंडे लेकर आए और भाजपाइयों पर हमला कर दिया। हमले में कई भाजपा नेता घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया।

भाजपाइयों से पुलिस की भिड़ंत, दुष्यंत रोहटा गिरफ्तार
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा और पुलिस टीम के साथ भाजपाइयों की भिड़ंत हो गई। दुष्यंत रोहटा, सचिन सिरोही और लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस से कहासुनी भी हुई। बाद में विवाद बढ़ा तो पुलिस ने दुष्यंत रोहटा को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर सचिन व उनके एक साथी को हिरासत में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी।

एसपी सिटी फोर्स लेकर दौड़े
बवाल की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर दौड़े। भारी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। आसपास के थानों से फोर्स पहुंच गया। हमले में भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा व नवाब लखवाया सिर में चोट लगने से घायल हो गए।

सुलगने से बचा इलाका
पूरे घटनाक्रम के दौरान तनाव फैल गया। दोनों पक्ष आमने सामने थे। विवाद तेजी से बढ़ता गया। शहर तक अफवाह फैल गई। ऐसे में पुलिस ने मामले को काबू किया। पूरे इलाके में तनाव का माहौल रहा।

पुलिस ने किया मुकदमा
इस मामले में दरोगा अशोक कुमार की ओर से दुष्यंत रोहटा, सचिन सिरोह और संजय निवासी ब्रह्मपुरी के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दुष्यंत रोहटा को गिरफ्तार दिखाया है। दूसरी ओर से नवाब लखवाया भी घायल है। नवाब के परिजन की तहरीर पर भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस फिलहाल दुष्यंत को नोटिस पर थाने से जमानत देगी।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा, ‘जमीन को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचना दी गई है। कुछ लोगों ने बेवजह हंगामा किया, जिस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी कार्रवाई वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।’

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

5 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

6 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

6 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.