राजनीति

CM Adityanath in Chandauli UP: 30 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं योगी

CM Adityanath in Chandauli UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चंदौली का दौरा, सीएम के आगमन को लेकर के शासन प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद चंदौली को 30 करोड़ की योजनाओं का सौगात देंगे और इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने वक्तव्य देंगे।

बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में मुख्यमंत्री का उड़न खटोला उतरेगा, इस बात की जानकारी आईजी जोन वाराणसी एस के भगत ने दी है। इस दौरान आईजी ने कहा है कि अराजक तत्वों पर गंभीर नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार के अवांछनीय तत्वों को कार्यक्रम स्थल के आसपास भी फटकने नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यह तय किया है कि कार्यक्रम स्थल पर बिना कोरोनावायरस की जांच किए कोई भी प्रवेश नहीं कर पाएगा, कार्यक्रम स्थल पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य है और कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना जरूरी है।

कुल मिलाकर देखना यह होगा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह चंदौली का दौरा कितना महत्वपूर्ण होगा। खासकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में समस्त पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी रणनीति को लेकर के जनता के बीच में जा रही हैं। वहीं पर भारतीय जनता पार्टी पिछले 4 वर्षों से सत्ता में है और इस दौरान किए गए अपने सभी कार्यों को गिना रही है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

14 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

14 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.