उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर जमकर बरसे सीएम योगी

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह मोरना में आज जनसभा कर रहे हैं। महर्षि शुकदेव इंटर काॅलेज मोरना के खेल मैदान पर जनसभा हो रही है। कुछ ही दूरी पर हेलीपैड बनाए गए हैं। 1 बजकर 21 मिनट पर सीएम योगी मोरना में पहुंचे और फिर मंच के लिए रवाना हुए।

सुबह डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर सीएम मोरना पहुंचना था लेकिन वह अभी तकरीबन डेढ़ बजे मोरना पहुंचे। एनडीए की जनसभा को संबोधित कर वह पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

मोरना पहुंचने से पहले सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र की राष्ट्रवादी जनता सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए एनडीए को चुनने जा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जाते हैं, वहां विश्राम करते हैं। हम निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने गंगा स्नान का सम्मान किया। लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं चाहती है। इन्होंने खटाखट के नाम पर जनता को गुमराह किया। इनके खटाखट का नाम मिला क्या, अब दोनों में खटपट शुरू हो गई। अवसर है अब इस समाजवादी पार्टी को सफाचट करने का। हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। याद करिए तब सपा सरकार के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास में बुलाकर सम्मानित कर रहे थे। आपने देखा होगा कि जहां का किसान धरती माता में मेहनत और पुरुषार्थ लगाकर सोने जैसी फसले उगाता है, उसे ये पलायन कराने पर मजबूर कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी समाज को बांटकर पूरी ताकत लगा रही थी। आज बेटियों बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। अपराधियों को मालूम है कि उसकी सजा उसे क्या मिलेगी। किसानों के मोटर चुराने की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी।

अब मेरठ से दिल्ली की दूरी भी रैपिड ने तय कर ली है। बहुत जल्द ये दूरी मुजफ्फरनगर तक भी पूरी होगी। अन्नदाता किसानों को सात वर्ष में दो लाख 53 हजार किसानों को गन्ना भुगतान कराया है। किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहा है।

उन्होंने खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। हमें गुंडे और दंगाई नहीं चाहिए। विकास के बैरियर को हटाने वाले लोग चाहिए। किसान का सम्मान करने वाले लोग चाहिए। भाजपा और आरएलडी की सरकार ही इस कार्य को कर सकती है। क्योंकि हमारे आदर्श चाैधरी चरणसिंह हैं, धनसिंह कोतवाल जैसे महापुरुष हैं। जिनका सबकुछ मातृभूमि के लिए समर्पित हुआ है।

जयंत चाैधरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले यूपी के सरकारी स्कूलों की हालत खराब थी। आज स्थिति अच्छी हुई है। खेल में युवाओं की प्रतिभा दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर 5 एडिशनल एसपी, 9 सीओ, 8 थाना प्रभारी, 19 इंस्पेक्टर, 625 दरोगा, हैड कांस्टेबल, कांस्टेबलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा चार कम्पनी पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी भी तैनात की है।

एडीजी डीके ठाकुर ने मीरापुर उपचुनाव, गंगा स्नान और अन्य त्योहारों के लिए पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक ली। नियमित गश्त करने और छोटी से छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। एडीजी ने कहा कि उपचुनाव के दौरान अलर्ट रहे, किसी भी गांव में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 94 मतदान केंद्र और 116 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 23 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस-प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी में जुटा है। अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रहेगी।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.