मेरठ

मंच से जमकर बरसे सीएम योगी, विपक्ष और माफियाओं को लेकर दिया बड़ा बयान

मेरठ। सीएम योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर लोकसभा की सरधना विधानसभा में नाराज क्षत्रियों को न केवल उनका राज धर्म समझा गए, बल्कि देशभक्ति का पाठ भी पढ़ाया। महाराणा प्रताप से लेकर पाकिस्तान तक का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने बहुत कम समय में ही क्षत्रियों की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने साफ कहा कि संजीव बालियान के जीतने के बाद वह सरधना आएंगे और सब लोगों के बीच बैठकर बात करेंगे।

सरधना चौबीसी की ठाकुर बिरादरी मुजफ्फरनगर सांसद डा. संजीव बालियान से इस बार खासी नाराज है। यह नाराजगी सरधना के पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम की हार के बाद बढ़ी। चर्चा है कि संगीत सोम की हार में बालियान का हाथ रहा है। इसके साथ ही संजीव बालियान को दोबारा प्रत्याशी बनाने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठाकुर बिरादरी का प्रतिनिधित्व कम करने से यह नाराजगी ज्यादा बढ़ गई।

इसी नाराजगी को दूर करने के लिए आज सरधना के गांव रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठाकुरों की नाराजगी दूर करने आए। उन्होंने मात्र 17 मिनट के संबोधन में नाराज ठाकुर समाज को समझने का किया प्रयास, भारत का इतिहास बनाने वाली धरती सरधना और मेरठ को नमन किया। पिछले 10 साल में भाजपा द्वारा किए गए कामों को गिनवाया।

योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे से संबोधन की शुरूआत की और कहा कि आज कहीं सिलेंडर भी फटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है कि कहीं स्ट्राइक ना हो जाए। विकास इतना तेजी से हुआ है कि अब दिल्ली के लोग भी मेरठ और सरधना में रहना चाहते हैं। सरधना में बनने वाली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भी कही।

विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वो ही लोग परिवर्तन लाना चाह रहे हैं, जिन्होंने संजीव बालियान और संगीत सोम को जेल में डालने का काम किया था। हमें सरकार वो चाहिए जो कांवड़ यात्रा कराए, कर्फ्यू ना लगाए, महाराणा प्रताप के इतिहास का जिक्र कर ठाकुरों को साधने का काम किया। योगी ने कहा कि सरधना वीरों की भूमि है, कायरता का रास्ता नहीं दिखाती। जो लोग गुमराह कर रहे हैं, उनके बहकावे में न आएं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

14 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.