उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचकर दी श्रदांजलि

सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर बाद सुल्तानपुर पहुंचे। सीएम शहर स्थित सिविल लाइन क्षेत्र में पूर्व विधायक स्व. सूर्यभान सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक को श्रधांजलि दिया और परिवार वालों से मुलाकात किया। बता दें कि बीते 17 जून को पूर्व विधायक का निधन हुआ था।

सीएम योगी का हेलीकाप्टर शनिवार शाम 4 बजे के आसपास पुलिस लाइन में उतरा। वहां से वो सीधे करौंदिया ओवर ब्रिज होते हुए सिविल लाइन स्थित पूर्व भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां पहले से ही भाजपाईयों का जमावड़ा लगा हुआ था। उन्होंने पूर्व विधायक को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल दिया उसके बाद 10 मिनट तक परिजनों से मुलाकात किया। CM ने परिजनों को ढाढ़स बधाया की वो हर सुख-दुःख में परिवार के साथ हैं। इसके बाद वो वापस हो गए। उनके कार्यक्रम में सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

बता दें कि पूर्व बीजेपी विधायक सूर्यभान सिंह का 17 जून को लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। इधर कुछ समय से वो फेफड़े में संक्रमण के कारण बीमार चल रहे थे। 72 वर्षीय सिंह जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बेलहरी गांव के मूल निवासी थे। वो यहां शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में निवास करते थे। जन्म 5 फरवरी, 1950 को हुआ था। इनके पिता का नाम हरिहर प्रसाद सिंह है। आज जैसे ही उनके निधन की खबर पहुंची उनके आवास पर लोगो का तांता लग गया। लोगो ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। पूर्व विधायक कुल 7 भाई थे उनमें से यह तीसरे नंबर पर थे। स्वंय विधायक के दो लड़के और एक लड़की है।

सूर्यभान सिंह पहली बार 1989 में जयसिंहपुर से विधायक बने थे। उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था। इसके बाद 1996 में वो सुल्तानपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने। उन्होंने सपा के सफदर रजा को शिकस्त दिया था। साल 2017 में सूर्यभान सिंह ने सुल्तानपुर सीट से आखरी बार भाग्य आजमाया और 30 हजार से अधिक वोट के अंतर से उन्होंने बसपा के मुजीब अहमद को हराया था।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

23 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

23 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.