उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया रामलला का दर्शन

मंदिर निर्माण के प्रगति की ली जानकारी
दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहलीबार अयोध्या पहुंचे योगी

अयोध्या। लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल के भ्रमण के प्रथम चरण में आगमन पर सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात श्रीराम लला के मंदिर में दर्शन पूजन किया एवं मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। अगले चरण में श्री भक्तमाल के पीठाधीश्वर कौशल किशोर से एवं अगले चरण में छावनी में प्रमुख एवं श्रीराम जन्मभूमि सेवा न्यास के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की एवं कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री जी का मुझे अनेक भ्रमणों को देखने का मौका मिला है लेकिन दूसरे कार्यकाल का भ्रमण अयोध्या से इनकी और प्रगणता को इंगित करता है क्योंकि मुख्यमंत्री जी अयोध्या में प्रचार के दौरान 24 फरवरी को आये थे तथा रात्रि विश्राम भी किये थे तथा संतो के साथ कारसेवकपुरम में संवाद भी किया था तथा अपनी सरकार के सम्बंध में वोट देने की अपील भी की थी।

इस बार के भ्रमण में मुख्यमंत्री  द्वारा भक्तमाल के पीठाधीश्वर से मुलाकात के समय तथा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की उनके साथ सेवा करने वाले सेवादारों एवं सहायकों की भी जानकारी ली तथा उनके साथ आत्मियता के साथ वार्ता की तथा स्वास्थ्य की भी जानकारी ली एवं रामनवमी के उत्सव मनाने में शासन प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री जी द्वारा अगले चरण में रामकोट परिक्रमा, पोस्ट आफिस के मार्ग में भाग लिया तथा सभी साधु संतों से नवसंवद की शुभकामनाएं दी एवं यह भी कहा कि शासन प्रशासन से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

 भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक  वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक अमित सिंह चैहान, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, मेयर श्री ऋषिकेश उपाध्याय सहित मण्डलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारीगण, पुलिस अधीक्षक गण, जनपद एवं मण्डल के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

22 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.