सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी की 25 फरवरी दिन शुक्रवार को 10ः30 बजे सुल्तानपुर विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह के समर्थन में कटका बाजार स्थित मैदान में 10ः30 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैली स्थल कटका बाजार स्थित मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुल्तानपुर विधानसभा के प्रत्याशी विनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विधानसभा प्रभारी रविंद्र सिंह संयोजक प्रवीन कुमार अग्रवाल, समाज सेवी राजेश पांडे, मीडिया के जिला संयोजक अरुण द्विवेदी, सुरेश सिंह बिसेन आदि ने मैदान की तैयारियों का जायजा लिया। आपको बता दें कटका बाजार में कुष्माकर मिश्रा के खेत को रैली स्थल के रूप में तैयार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी विधानसभा के प्रत्याशी के समर्थन में बिगुल फूंकने आ रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि रैली स्थल पर 25 हजार से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री को उतरने के लिए मैदान के बगल में ही हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.