मेरठ

सहकारिता समितियां को बिना ब्याज के मिलेंगे 15 लाख

मेरठ। प्रदेश सरकार ग्रामीण जनता और किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। अब सहकारी समितियों को बिना ब्याज के 15 लाख रुपये मिलेंगे। इसी के साथ भंडारण केंद्र भी बनाए जा रहे हैं जहां किसान गन्ना रखकर ऋण ले सकता है। कचहरी चौराहा स्थित जिला सहकारी बैंक पर प्रेसवार्ता में सभापति विनय शर्मा ने ये बातें कहीं।

उन्होंने बताया कि अभी तक जिला सहकारी बैंक के माध्यम से सरकार दस लाख रुपये कैश एंड कैरी ऋण सीमा के तहत सब्सिडाइज्ड दरों पर देता था, जिसे बढ़ाकर अब 15 लाख कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार एनपीए में कमी आ रही है। 30 जून 2017 को जहां बकाया 470.92 करोड़ था तो वहीं 30 जून 2024 को यह 62.96 करोड़ रह गया।

अभी मेरठ में 84 और बागपत में 36 समितियों समेत कुल 120 समितियां हैं। जून 2017 पर 708.45 करोड़ ऋण था जो जून 2024 तक 913.94 करोड़ हो गई। ऐसे में 205.49 करोड़ की वृद्धि हुई है। आठ साल पहले 3.65 लाख सदस्य थे जबकि अब 4.70 लाख सदस्य हो गए हैं, जिनसे सदस्यता शुल्क में बैंक ने तीन करोड़ रुपये अर्जित किए।

विमल शर्मा ने बताया कि कृषकों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर तीन लाख की ऋण सीमा थी, जिसे बढ़ाकर पांच लाख किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 6527.46 लाख रुपये किसानों के खातों में हस्तांतरित किए गए। मेरठ में 83 व बागपत में 36 कॉमन सर्विस सेंटर बन गए हैं। मेरठ में दो और बागपत में आठ जन औषधि केंद्र कार्यरत हैं। अभी 100 एमटी क्षमता के मेरठ में 14 और बागपत में 7 ग्रामीण गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। सचिव विनय सिंह, अंकुर सांगवान, हरवीर सिंह, दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.