विशेष

मायावती पर टिप्पणी अस्वीकार्य: अनुप्रिया पटेल

  • लखनऊ || ई-रेडियो इंडिया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती को लेकर फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा की टिप्पणी को एक विशेष जाति और महिला समाज का अपमान करार देते हुये उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

श्रीमती पटेल ने शनिवार को ट्वीट किया “ पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के खिलाफ अभिनेता रणदीप हुड्डा की जातिगत टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है।उसकी टिप्पणी जाति विशेष का ही नहीं बल्कि एक महिला का भी अपमान है। टिप्पणी सभ्य समाज पर बदनुमा धब्बा है।”

उन्होने कहा “ यह टिप्पणी बताती है कि अब भी समाज में जातिगत श्रेष्ठता साबित करने का झूठा अहंकार व्याप्त है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। महिला के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा और जातिगत दंभ भरने वालों को कड़ा संदेश देने की ज़रूरत है। ”

मिर्जापुर की सांसद ने अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ट्वीट किया “ मै उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रणदीप हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग करती हूं। ”

इससे पहले उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने भी रणदीप हुड्डा के बयान को महिलाओं के लिये अपमानजनक बताते हुये फिल्म अभिनेता को माफ़ी माँगने की सलाह दी थी।

गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा का करीब नौ साल पुराना वीडियाे इन दिनो वायरल हो रहा है। करीब 43 सेकेंड के इस वीडियाे में अभिनेता सुश्री मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

6 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

6 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

6 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.