राजनीति

सहयोगी दलों के बयान पर खामोश नजर आ रही कांग्रेस

  • चुनाव में मन मुताबिक परिणाम न आने से घबराई कांग्रेस
  • शीर्ष नेतृत्व में दिख रहा है हताशा का भाव
  • सहयोगी दलों के बयानों पर विचार नहीं कर पा रही कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के नेता ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेतृत्व के मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। कोई बड़ा नेता बयान नहीं दे रहा है, जबकि ममता बनर्जी के बयान के बाद इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। ममता बनर्जी के बयान पर ‘इंडिया’ ब्लॉक की अनेक पार्टियों के सर्वोच्च नेता बयान दे चुके हैं। शरद पवार ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है तो उद्धव ठाकरे की शिव सेना भी उनके समर्थन में हैं। तेजस्वी यादव ने समर्थन किया तो उनके पिता लालू प्रसाद ने एक कदम आगे बढ़ कर कह दिया कि कांग्रेस की नाराजगी की परवाह करने की जरुरत नहीं है। कांग्रेस के विरोध को अनदेखा करके ममता को नेता चुन देना चाहिए।

जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया है कि वे सहयोगी पार्टियों के नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दे। तभी कांग्रेस के प्रवक्ता कुछ नहीं बोल रहे हैं और सोशल मीडिया में कोई टिप्पणी की जा रही है। असल में कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि चुप्पी ही इस पूरे विवाद का असली जवाब है। हालांकि यह विवाद तुरंत खत्म नहीं हो वाला है क्योंकि विपक्षी पार्टियों की ओर से कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए ममता के नाम की चर्चा चलाए रखी जाएगी। कांग्रेस के सामने यह चुनौती सबसे ज्यादा बिहार से आएगी, जहां अगले साल चुनाव होने वाला है। उसके बाद जिन राज्यों में चुनाव है वहां के सहयोगी मोटे तौर पर कांग्रेस के साथ हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.