Congress Sewadal Meerut का प्रदेशीय कैंप आयोजित
Congress Sewadal Meerut का प्रदेशीय कैंप माधवपुरम में आयोजित किया गया। तत्पश्चात पश्चिमी यूपी के समस्त जिलों के वर्तमान व पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, फ्रंटल और प्रकोष्ठ अध्यक्ष और पदाधिकारी की समीक्षा बैठक मंगलम फार्म हाउस सकौती दिल्ली हरिद्वार नेशन हाईवे मेरठ पर आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक में बोलते हुए मुख्य अतिथि और प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि आज मेरे सौभाग्य है कि मेरठ की 1857 गदर की शहीदों की क्रांतिकारी भूमि पर आने का मुझे सौभाग्य मिला है। इसलिए ही हमने मेरठ की धरती को चुना क्योंकि उस समय मेरठ से उठी आवाज अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ उठी और आज यहां से भी ऐसे ही आवाज केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ उठाई गई है।
हमारे कर्नल, मेजर, डीएसपी अधिकारी शहीद हो रहे थे तो उस समय बीजेपी वाले इवेंट कर रहे थे। मेरा बांटी मेरा देश इवेंट में जवानों के घरों की मिट्टी को लेकर जा रहे हैं। एक तरफ राजनीतिक इवेंट कर रहे हैं और दूसरी तरफ जवान शहीद हो रहे हैं। परंतु शहीदों की चिंता नहीं कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री टैनी के लड़के ने किसानों के उपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी, मंत्री कौशल किशौर के घर में हत्या हुई, उनके बेटे के लाइसेंसी हथियार से हत्या हुई। उनके बेटे को बचाने का कार्य सरकार द्वारा किया गया। हम सबको मिलकर 2024 में इनको खदेड़ाना है। आज उत्तर प्रदेश में सारे ठेके टेंडर सारे बड़े काम गुजरात के लोग कर रहे हैं, यहां के सारे काम गुजरात के हाथों में दे दिया। यहां का सारा पैसा गुजरात जा रहा है। इसका डट कर विरोध करना है।
पश्चिम से लेकर पूर्वांचल का नौजवान बेरोजगार हो गया है। बनारस की धरती पर नरेंद्र मोदी से दो बार मुकाबला करने का मौका मिला। मैने डट कर मुकाबला किया। अब मैं आप सबके लिए डट कर मुकाबले के लिए मैदान में हूं। हम सबको मिलकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सबसे मजबूत संगठन खड़ा करना है। 2024 में हम मिलकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
विशिष्ठ अतिथि एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी यूपी प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल जी ने कहा कि अजय राय जी की पहली मीटिंग पश्चिम जोन में है। सभी जानते हैं संगठन विस्तार होना है, सबको जिम्मेदारियां बंटनी है, पश्चिमी यूपी के तमाम कार्यकर्ता दिन रात पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं को आधी रात को फोन करते हैं तो दिल्ली पहुंच जाते है। साथियों हम मेरठ से चुनावी तैयारी का बिगुल मिटाते हैं। प्रदेश के पदाधिकारी, महासचिव, सचिव, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, फ्रंटल पदाधिकारी। आज तमाम उत्तर प्रदेश की जनता के साथ देश की जनता राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी की मेजबानी में चुनाव लड़ने जा रही है।
आज उत्तर प्रदेश में किसी भी जगह पूछिए आज तमाम विपक्ष की पार्टियों ने राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी, प्रियंका गांधी जी को अपना नेता माना है। कांग्रेस पश्चिमी यूपी में सबसे मजबूत है।30 साल से ज्यादा का अकाल अब खत्म होने जा रहा है, आप सब निश्चित रहिए सबका खयाल पार्टी रखेगी। आप लोग पूरी ताकत से जुटे रहिए। अब चुनाव में सिर्फ 7 महीने बचे है, 7 महीने आपको पार्टी को देने है। आज सब लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रदेशाध्यक्ष अजय राय है। अगर आप किसी भी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का नाम जनता से पूछेंगे तो कोई बता नही पाएगा। पर आप कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का नाम जनता से पूछोगे तो सब नाम बता देंगे, अजय राय जी को प्रदेश के हर इलाके का व्यक्ति जानता है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि आजमगढ़, सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शोषण हुआ। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस मामले पर सरकार और पुलिस को चुनौती दी। अजय राय जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन रात खड़े हैं। साथियों अब मिलकर 2024 के लिए लगना है। संगठन के लिए काम करके हर सीट के लिए तैयारी रखनी है।
समीक्षा बैठक में मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल जिलों के वर्तमान व पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष, फ्रंटल प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी और ज़िला शहर अध्यक्ष एवम प्रमुख कांग्रेस जनों से मुलाकात की।
सेवादल प्रदेशीय कैंप में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश पूर्व मंत्री श्री अजय राय, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सचिव एआईसीसी व प्रभारी प…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.