देश

कांग्रेस ने न्यायाधीश मुरलीधर के स्थानान्तरण पर बीजेपी को लिया आड़े हाथ

नई दिल्ली। दिल्ली में हिंसात्मक घटनाओं का रौद्र रूप देख दिल्ली पुलिस को फटकार लगाने वाले न्यायाधीश मुरलीधर का तबादला कर देने के मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल दागा है। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार न्याय पालिका से बदला लेने के लिये अब तबादलों पर उतर आई है।

बता दें कि न्यायमूर्ति मुरलीधर की अध्यक्षता वाली पीठ ने भाजपा नेताओं परवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर द्वारा कथित घृणा फैलाने वाले भाषणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में दिल्ली पुलिस की विफलता पर फटकार लगाई थी। इसके बाद उनका तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में कर दिया गया।

मुरलीधर के अचानक स्थानांतरण पर सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ऐसा लगता है कि देश में न्याय करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली एचसी न्यायाधीश एस मुरलीधर ने भाजपा नेताओं को दिल्ली हिंसा मामले में बचाने के लिए सरकार द्वारा स्थानांतरित किया। यह एक क्लासिक “हिट-एंड-रन अन्याय” है। इससे भगवा पार्टी की बदले की राजनीति का पर्दाफास हुआ है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

22 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.