राजनीति

कर्नाटक में सत्ता संघर्ष का सर्वमान्य हल निकालना ही होगा कांग्रेस को

कांग्रेस पार्टी के नेता किसी तरह कर्नाटक का मसला टाल रहे हैं। वे विवादों को दबा रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की एक साथ मुस्कुराती हुई तस्वीर दिखा कर दावा कर रहे हैं कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। सत्ता के लिए चल रहे संघर्ष को कालीन के नीचे छिपाने का प्रयास चल रहा है।

एक तरफ पार्टी ने महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों से बात करने के लिए भेजा है तो दूसरी ओर कहा जा रहा है कि कोई विवाद नहीं है। एक तरफ कहा जा रहा है कि सत्ता में ढाई ढाई साल की हिस्सेदारी का कोई मसला नहीं है और दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी का आलाकमान करेगा। जाहिर है कि मामला उतना आसान नहीं है, जितना दिखाया जा रहा है। इसलिए कांग्रेस को इस पर फैसला करना होगा। फैसला जितनी जल्दी होगा पार्टी के लिए उतना अच्छा होगा क्योंकि डीके शिवकुमार नवंबर से आगे इंतजार करने के मूड में नहीं हैं।

सिद्धारमैया और शिवकुमार खेमे में तलवारें खींची हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के कहने के बावजूद म्यान में नहीं जा रही हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पिछले दिनों दिल्ली में थे। वे तीन दिन तक दिल्ली में रहे। किसी सरकारी कामकाज की सूचना नहीं थी। आमतौर पर सरकारी कामकाज में सीएम और डिप्टी सीएम दोनों साथ आते हैं। सिद्धारमैया अकेले दिल्ली में रहे और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले। उनकी और भी मुलाकातें हुईं, जिनके बारे में सूचना नहीं दी गई है। दिल्ली अभियान के बाद जब वे कर्नाटक लौटे तो उनकी सरकार के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने कहा है कि सितंबर के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम होगा। उन्होंने साफ साफ मुख्यमंत्री बदलने का संकेत दिया।

राजन्ना ने जो बात नहीं कही वह एक दूसरे मंत्री एचए इकबाल हुसैन ने खुल कर दी। उन्होंने कहा कि दो से तीन महीने में डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे। सिद्धारमैया के करीबी मंत्री एचसी महादेवप्पा ने इसका जवाब दिया और कहा कि असली पोजिशन सबको पता है। राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है। इसके बाद सुरजेवाला को बेंगलुरू रवाना किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरर हफ्ते बेंगलुरू जाते ही हैं और पार्टी नेताओं से बात भी करते हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। इस बीच केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई थम गई है। सिद्धारमैया, शिवकुमार और जी परमेश्वरा तीनों नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। लेकिन रहस्यमय तरीके से सारी जांच अभी रूकी हुई है।

क्या इसके पीछे कांग्रेस के अंदर चल रहा सत्ता संघर्ष है? ध्यान रहे किसी एक या दो खिलाफ एजेंसी की जांच तेज होती है और कार्रवाई होती है तो वह उसकी दावेदारी कमजोर होगी। फिर कांग्रेस आलाकमान को फैसला करना आसान हो जाएगा। बहरहाल, राज्य में कांग्रेस सरकार ने दो साल पूरे हो गए हैं और तीसरे साल का दूसरा महीना चल रहा है। शिवकुमार खेमे का कहना है कि ढाई साल पूरे होने पर उनको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस ने उनको प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री दोनों पदों पर रख कर संतुलन बनाया है। लेकिन यह संतुलन बहुत दिन तक बना रहने वाला नहीं है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.